Friday, October 23rd, 2026

धनबाद में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत

धनबाद.

बरटांड़ स्थित दास बस्ती में लगातार बारिश के कारण दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 65 वर्षीया बारनी देवी अपने परिवार के साथ बरटांड़ दास बस्ती में मिट्टी के मकान में रहती थी। मंगलवार की दोपहर वह अपने कमरे में थी, तभी अचानक दीवार उस पर गिर गई। आनन-फानन में वृद्धा को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत महिला के परिजनों और मुहल्ले वालों से सूचना पर धनबाद विधायक राज सिन्हा मंगलवार को घटना का जायजा लेने पहुंचे। विधायक ने कहा कि सीओ को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। पूरी घटना से अवगत कराया। कहा कि घटना की जांच कर शोकाकुल परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मालूम हो कि पिछले तीन-चार दिन से लगातार बारिश के कारण लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। झोपड़ी एवं कच्चे मकान में रहने वालों की परेशानी ज्यादा बढ़ी हुई है।

 

#Old woman dies due to wall

Source : Agency

पाठको की राय