Thursday, October 22nd, 2026

अब यूपी विधानभवन में नमाज कक्ष की मांग

लखनऊ 
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कक्ष के बाद इसी तरह की व्यवस्था यूपी विधानसभा में करने की मांग की गई है। इसे लेकर सपा विधायक इरफान सोलंकी का वीडियो मंगलवार को खासा चर्चा में रहा। इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि मुस्लिम विधायकों के लिए यूपी विधानभवन में अलग प्रेयर रूप में होना चाहिए ताकि वह विधानसभा सत्र में भाग लेने के दौरान नमाज पढ़ सकें। इरफान सोलंकी कानपुर से विधायक हैं। उन्होंने कहा है कि इबादत के लिए एक कमरा बना देने से किसी को परेशानी नहीं होगी।  वीडियो में उन्होंने कहा कि इबादत भी जरूरी है और विधानसभा सत्र भी जरूरी है।  विधानसभा अध्यक्ष चाहें तो इस पर निर्णय कर सकते हैं। इससे ना तो किसी को हानि होगी और ना ही कोई तकलीफ होगी। अब तो एयरपोर्ट पर भी अलग प्रेयर रूप होते हैं। सपा विधायक कहा कि अभी झारखंड का मामला हाल में सामने आया है। सपा विधायक ने कहा कि हमारे यहां नमाज का टाइम तय है। एक प्रेयर रूम हो, छोटा सा ही सही लेकिन होना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि किसी विधायक का प्रश्न लगा हुआ है। महत्वपूर्ण प्रश्न है और क्षेत्र का मामला है। उसी समय अजान हो गई। न तो प्रश्न छूटना चाहिए और न ही नमाज।  बता दें कि इससे पहले झारखंड में नमाज के लिए वहां के विधानसभा अध्यक्ष कमरा आवंटित कर चुके हैं। हालांकि, विपक्षी दल भाजपा ने स्पीकर के फैसले का विरोध भी किया है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से नमाज़ के लिए कमरा आवंटित करने का आदेश जारी किया गया है। 
 

 

#UP Vidhan Bhavan

Source : Agency

पाठको की राय