Sunday, October 25th, 2026

अब भारत में भी Facebook-Instagram पर शुरू हुई Blue Tick सर्विस, जानें कितनी है कीमत

नई दिल्ली  
सोशल मीडिया कंपनी मेटा भी ट्विटर की राह पर है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने वाली  मेटा ने भी अब भारत में अपनी वेरिफिकेशन सर्विस शुरू कर दी है। जिसके लिए आपको ट्विटर की तरह पेमेंट करनी होगी।   कंपनी के मुताबिक,  भारत में एंड्रॉयड और iOS यूज़र्स को  ब्लू टिक के लिए 699 रुपये प्रति महीना देना होगा।

वहीं, कुछ महीनों में 599 रुपये प्रति महीने की दर से वेब पर भी वेरीफाइड सेवा शुरू हो जाएगी।  कंपनी ने कहा, मेटा वेरिफाइड सर्विस भारत में इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए शुरू हो गई है।  वेरिफाइड अकाउंट की सर्विस लेने के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम यूज़र्स को  किसी सरकारी पहचान पत्र से वेरिफाई कराना होगा।

 ट्विटर ने की थी पहल
बता दें कि इससे पहले माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर ने वेरिफाइड अकाउंट के लिए मासिक शुल्क वसूलने की शुरुआत की थी। ट्विटर वेब पर वेरिफिकेशन के लिए हर महीने 650 रुपये चार्ज करता है और भारत में एंड्रॉयड और iOS मोबाइल डिवाइस के लिए अगर  ट्विटर ब्लू टिक लेना हो तो इसके लिए 900 रुपये चुकाने होंगे। 

 

#Facebook-Instagram

Source : Agency

पाठको की राय