Noise ColorFit Ultra Buzz स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च
Noise ColorFit Ultra Buzz स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे कुछ सप्ताह पहले अमेज़ॅन पर लिस्ट किया था और अब, कंपनी ने अल्ट्रा सीरीज के तहत नई स्मार्टवाच की कीमत और उपलब्धता की घोषणा की है। ColorFit Ultra Buzz Ultra और Ultra 2 के बाद सीरीज की तीसरी वॉच है। नई लॉन्च की गई स्मार्टवॉच की कुछ प्रमुख फीचर्स में ब्लूटूथ कॉलिंग, 100 स्पोर्ट्स मोड, एक बड़ा 1.75-इंच डिस्प्ले और हेल्थ और फिटनेस से संबंधित फीचर्स दिया गया है।
नॉइज़ कलरफिट अल्ट्रा बज़ की कीमत 3,499 रुपए है और घड़ी की बिक्री 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर शुरू होगी। यह चारकोल ब्लैक, शैंपेन ग्रे और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
नॉइज़ कलरफिट अल्ट्रा बज़ स्मार्टवॉच में 1.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। इस वॉच का स्टार फीचर ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है। एक बार आपके फोन से कनेक्ट होने के बाद, यूजर सीधे घड़ी से कॉल रिसीव कर सकेंगे, और कॉल को काट पाएंगे। इसके अलावा स्मार्टवॉच हेल्थ और फिटनेस से संबंधित फीचर्स से लैस आता है। ColorFit Ultra Buzz 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए SpO2 ट्रैकर और स्लीप मॉनिटर के साथ आता है। इसके अलावा, वियरेबल स्ट्रेस मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है।
फिटनेस और योग फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड के सपोर्ट के साथ आती है जिसमें दौड़ना, साइकिल चलाना, इनडोर खेल, आउटडोर खेल और लंबी पैदल यात्रा शामिल है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच एक क्विक रिप्लाई फीचर के साथ आएगा, जो आपको आने वाले मैसेजों (एसएमएस) का जवाब देने की अनुमति देता है। आप स्मार्टवॉच को साथी ऐप की मदद से कंट्रोल और अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। अधिकांश स्मार्टवॉच की तरह, नॉइज़ कलरफिट अल्ट्रा बज़ स्मार्टवॉच भी लिंक फोन से नोटिकिकशन भेजने में सक्षम है। दूसरे फीचर्स आइडियलअलर्ट, पीने के पानी के रिमाइंडर और स्टॉक मार्केट अपडेट शामिल हैं।

पाठको की राय