Thursday, October 22nd, 2026

अमरपाटन के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी : राज्य मंत्री पटेल

  • करीब 88 करोड़ लागत की सड़क का किया भूमि-पूजन

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण स्वंतत्र प्रभार राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि अमरपाटन के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। राज्य मंत्री पटेल रविवार को करीब 88 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली सतना अमरपाटन सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित करे रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रिय सासंद गणेश सिंह ने की।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन और रामनगर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 16 प्रमुख सड़कों और ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 16 नवीन सड़कों को मंजूरी दी गई है। सभी का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जिगना-गोरसरी से भैसासुर तक 178 करोड़ रूपये लागत की भी सड़क को मंजूरी दी गई है। राज्य मंत्री पटेल ने बताया कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में करीब 500 करोड़ रूपये के विकास कार्य चल रहे है। राज्य मंत्री ने कहा कि रामनगर रोजगार मेला लगाकर युवाओं को रोजगार दिये जायेंगे। कार्यक्रम में सासंद सिंह ने बताया कि सतना-अमरपाटन के बीच करीब 37 किलोमीटर सड़क का निर्माण एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से किया जायेगा। उन्होंने निर्माण ऐजेंसी को निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा किये जाने के भी निर्देश दिए।

 

 

#अमरपाटन के समग्र विकास

Source : Agency

पाठको की राय