ASUS के मार्केट में आए नए लैपटॉप ,जाने फीचर्स और प्राइस
आसूस ने एक साथ तीन नए लैपटॉप को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है, तीनों ही मॉडल्स AMD राइजन सीरीज के चिपसेट से पैक्ड हैं। कंपनी ने एक लैपटॉप जेनबुक सीरीज तो वहीं दो लैपटॉप वीवोबुक सीरीज के अंतर्गत उतारे हैं। आइए आपको Asus ZenBook S 13 OLED के अलावा Vivobook 16X और Vivobook Pro 14 OLED मॉडल्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डीटेल जानकारी देते हैं।
Asus ZenBook S 13 OLED (UM5302)
बात करें तो इस लैपटॉप की कीमत 99,990 रुपये है और इसकी बिक्री Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर आज से शुरू हो गई है।इस मॉडल में 13.3 इंच की ओलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो 2.8K रिजॉल्यूशन ऑफर करती है, स्क्रीन 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ उतारी गई है। इस डिवाइस में 65 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 67Whr की बैटरी दी गई है।
Asus Vivobook Pro 14 OLED (M3400)
बात करें तो अमेजन पर इस डिवाइस की कीमत 59,990 रुपये से शुरू होती है और इस मॉडल की बिक्री आज से प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो रही है।इस डिवाइस में 14 इंच की 2.8K ओलेड डिस्प्ले है जो 600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। ये लैपटॉप डॉल्बी विजन और एचडीआर सपोर्ट ऑफर करता है। इसमें कंपनी ने AMD Ryzen 7 5800H CPU का इस्तेमाल किया है।
Asus Vivobook 16X (M1603)
बात करें तो इस डिवाइस की कीमत 54,990 रुपये से शुरू होती है और ग्राहक इस मॉडल को अमेजन से खरीद सकेंगे।इस लैपटॉप में 16 इंच की फुल-एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है जो 300 निट्स ब्राइटनेस और 86 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ उतारा गया है। इस मॉडल में AMD Ryzen 7 5800H / Ryzen 5 5600H प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। वीवोबुक 16एक्स लैपटॉप 90 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ उतारा गया है।

पाठको की राय