Thursday, October 22nd, 2026

अगले महीने से लखनऊ से आबूधाबी और दुबई के लिए नई फ्लाइट, घरेलू उड़ानों का भी तोहफा

लखनऊ
लखनऊ एयरपोर्ट पर 11 तारीख के बाद रनवे रात में खुल जाएगा। ऐसे में कई नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इनमें आबूधाबी और दुबई की उड़ानें शामिल हैं। साथ ही मुम्बई, दिल्ली और बंगलुरु के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी।

रनवे की फरवरी से मरम्मत चल रही है। ऐसे में रात साढ़े नौ बजे से सुबह छह बजे तक रनवे बंद रखा जा रहा है। 11 जुलाई के बाद रनवे 24 घंटे के लिए चालू हो जाएगा। क्योंकि फिलवक्त सभी उड़ानें सुबह छह से रात साढ़े नौ बजे के बीच ही संचालित हो रहीं हैं, इसलिए दबाव अधिक है। 12 जुलाई को रनवे पर दबाव कम होने के बाद दुबई की उड़ान 6ई 1483 शुरू होने जा रही है। यह 1:30 बजे दिन में रवाना होगी। इसी तरह आबूधाबी के लिए शाम 6:20 बजे 6ई 93 शुरू होने जा रही है। यह भी उसी दिन शुरू होगी। वहीं, इस माह खाड़ी देशों के लिए दो उड़ानें शुरू हो रही हैं। 13 जून से 6ई 97 दम्माम के लिए शुरू हो रही है। 6ई 1423 शारजाह के लिए शुरू हो चुकी है।

घरेलू उड़ानों का भी तोहफा
दिल्ली के लिए लखनऊ से जुलाई में रात 1115 बजे 6ई 2052 शुरू हो रही है। इसी तरह बंगलुरु की उड़ान 6ई 6354 री-शेड्यूल हो कर रात में 1045 बजे उड़ान भरेगी। मुम्बई के लिए रात 1005 बजे नई उड़ान 6ई 2245 भी जुलाई में शुरू हो रही है। दरअसल मुम्बई, दिल्ली या बंगलुरु के लिए यात्रियों का दबाव बहुत ज्यादा है।

 

 

#लखनऊ एयरपोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय