Tuesday, October 20th, 2026

WhatsApp पर नया एनिमेटेड स्टिकर पैक, बदला चैटिंग का अंदाज 

 नई दिल्ली 
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) पर काफी समय से एनिमेटेड स्टिकर्स भेजने का फीचर मिल रहा है। यह ना सिर्फ मजेदार लगता है, बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बढ़िया तरीका है। Whatsapp ने अब कुछ नए एनिमेटेड और अन्य स्टिकर पैक्स को जोड़ा है। कंपनी ने एक नए एनिमेटेड स्टिकर पैक के लिए पॉप्युलर अमेरिकी सिंगर बिली इलिश के साथ पार्टनरशिप की है। 

बता दें कि बिली इलिश ने हाल ही में नया एलबम 'Happier Than Ever' लॉन्च किया है। इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात है कि व्हाट्सएप का नया स्टिकर पैक भी इसी नाम (Happier Than Ever) से आया है। व्हाट्सएप ने इसकी घोषणा अपनी एक ट्विटर पोस्ट में की। कंपनी ने लिखा, "क्या आप Happier Than Ever फील कर रहे हैं? व्हाट्सएप पर अपनी फीलिंग को बिली इलिश की एलबम के साथ शेयर कीजिए।"

 

#WhatsApp

Source : Agency

पाठको की राय