Thursday, October 22nd, 2026

नेपाल ने भारत सीमा के सभी नाके खोलने का लिया निर्णय, जल्द शुरू होगा खखरौला बॉर्डर से आवागमन

धनगढ़ी (नेपाल)
भारत में कोविड-19 के चलते पिछले करीब 18 माह से बंद भारत-नेपाल के 20 नाकों को नेपाल सरकार ने खोलने का निर्णय लिया है।

नेपाल सरकार के प्रवक्ता और कानून न्याय संसदीय मामलों के मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि काठमांडू में हुई बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा 22 मार्च 2020 से बंद भारत-नेपाल की गौरीफंटा-धनगढ़ी, गड्ढा चौकी-बनबसा समेत 20 नाकों को पहले की तरह आवागमन के लिए खोलने का निर्णय लिया है। बॉर्डर खुलने की खबर से दोनों देशों के लोग काफी खुश हैं। अभी नेपाल गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी न होने की वजह से आवागमन सुचारु नहीं हो सका।

तिकुनिया। नेपाल से भारत का आवागमन शुरू होने की सूचना से सीमा में भारत के कस्बाई बाजारों के व्यापारियों ने खुशी जताई है। तिकुनिया नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग टीटू, महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन शुरू हो जाने से तिकुनिया और बेलरायां कस्बे के बाजारों में रौनक लौट आएगी।

 

#Nepal

Source : Agency

पाठको की राय