Saturday, October 24th, 2026

नेशनल लोक अदालत 13 को

रायपुर
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में 13 अगस्त 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस तारतम्य में समस्त विभागों को समझौता योग्य प्रकरणों को चिन्हांकित कर उसकी विभागवार जानकारी महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इनमें ऐसे प्रकरणों को शामिल करने को कहा गया है, जो विधि अनुसार अप्रचलनशील, निष्फल, निष्प्राय, अर्थहीन तथा समझौता योग्य हो। छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के लंबित रिट पिटीशन (अधिकतम में वेतन और भत्तों से संबंधित सेवा संबंधी मामले, पुन: परीक्षण लाभ, भूमि अधिग्रहण एवं अनुकंपा मामलों) को नेशनल लोक अदालत के लिए निर्धारित किया गया है।

 

#National Lok Adalat

Source : Agency

पाठको की राय