Monday, October 26th, 2026

राजधानी में मानसून धीमा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल

भोपाल
राजधानी में पिछले एक सप्ताह से मानसून ब्रेक की स्थिति होने के कारण अब गर्मी ने पलटना शुरू कर दिया है। इससे लोगों में उमस और बैचेनी बढ़ रही है। लेकिन अब यह हालत बदलने वाले है। अगले 24 घंटों में  प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कल शहडोल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल-रीवा, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में भी 24 घंटों में 7.1 एमएम बारिश दर्ज की गयी।  मानसून इस समय  यूपी- बिहार  पर अटका हुआ है।  दूसरी तरफ मउऊ के पास भी यह रूका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय