Sunday, October 25th, 2026

बस्तर आर्ट गैलरी का प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन

जगदलपुर
बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने दलपत सागर के समीप स्थित लोक निर्माण विभाग के विद्युत एवं यांत्रिकी के पुराने कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बनाए जा रहे बस्तर आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही गढ़कलेवा के विभिन्न व्यजनों का स्वाद प्रभारी मंत्री और उपस्थित अतिथियों ने लिए। प्रर्दशनीय विक्रय हेतु लगाए गए विभिन्न कलाकृतियों का अतिथियों के द्वारा अवलोकन किया गया तथा उनकी कलाकृतियों की सराहना की गई।

प्रभारी मंत्री ने बस्तर अंचल की संस्कृति और परंपरागत कलाकृतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि यहां पारंपरिक रुप से तैयार किए जाने वाले शिल्पों को सैलानियों के सामने तैयार किया जाएगा, जिससे सैलानियों को इसके बनाने की प्रक्रिया का ज्ञान होगा। इसके साथ ही वे इन शिल्पों को तैयार करने वाले कलाकारों के हुनर और परिश्रम से भी परिचित होंगे। बस्तरिया कलाकारों की परिश्रम एवं प्रतिभा का ज्ञान होने पर निश्चित तौर पर इसका सम्मान और कलाकृतियों की मांग बढ़ेगी। सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

#Gallery observed

Source : Agency

पाठको की राय