Mi band 7 जाने फीचर्स और प्राइस
स्मार्टफोन और वियरेबल सेगमेंट में Xiaomi ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और भारतीय बाजार में कंपनी के मी ब्रैंड ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। हर साल शाओमी अपनी Smart Band Series को अपडेट करती है और इस साल भी कंपनी ऐसा ही कुछ करने वाली है। पिछले कुछ समय से आगामी Mi Band 7 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और अब कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी के वीबो अकाउंट से जारी ऑफिशियल पोस्टर के जरिए दी गई है।
Xiaomi Mi Band 7 Launch Date
बता दें कि शाओमी मी बैंड 7 को 24 मई को लॉन्च किया जाएगा, कहा जा रहा है कि कंपनी इसी दिन अपनी नई Redmi Note 11T Series को भी लॉन्च कर सकती है। केवल लॉन्च डेट ही नहीं फोन के डिजाइन की भी झलक देखने को मिली है।
हर बार की तरह इस बार भी आपको पिछले वर्जन की तरह ही डिजाइन मिलता जुलता ही लगेगा तो इस बार रिडिजाइन को लेकर ज्यादा उम्मीद ना करें। बैंड में 1.62 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है जो Mi Band 6 की तुलना में बड़ी हो सकती है। याद दिला दें कि मी बैंड 6 में 1.56 इंच की स्क्रीन मिल सकती है।
Mi Band 7 Features
इस आगामी Smart Band में एनएफसी सपोर्ट के साथ-साथ हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर समेत अन्य सेंसर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा वेदर-ऐप, म्यूजिक कंट्रोल और अलॉर्म जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
mi band 7 poster
अब तक सामने आए लीक्स से पता चला है कि नए बैंड को 192 x 490 पिक्सल रिजॉल्यूशन, इन-बिल्ट जीपीएस सपोर्ट और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ लाया जा सकता है। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो मी बैंड 7 को 6 अलग-अलग रंगों में उतारा जा सकता है, पिंक, ब्लू, ऑरेंज, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट।

पाठको की राय