Saturday, October 24th, 2026

पारा 41 के पार जाने का मौसम विभाग ने किया अलर्ट, लू ने स्कूलों का समय बदला

पटना.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिहार का हर जिला लू के थपेड़ों को झेल भी रहा है और अभी झेलेगा भी। मंगलवार को औरंगाबाद में ओला-बारिश की खबर आने के बाद मौसम के राहत वाले रुख का जो अनुमान लोग लगा रहे थे, वैसा कुछ दिख भी नहीं रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बांका, जमुई और भागलपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की आशंका है।

अगले 48 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमानपूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हीटडे की स्थिति होने की संभावना है। इन जिलों में गर्मी से प्रेरित असुविधा "उच्च" होने की उम्मीद है। अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज़ पछुआ हवा चलने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए इन स्थितियों को देखते हुए पटना में पहले ही स्कूलों को सुबह साढ़े 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने का आदेश आ चुका था। अब कई जिलों में बारी-बारी से इस तरह का आदेश आ रहा है।

 

#Heat wave#mercury 41

Source : Agency

पाठको की राय