Wednesday, October 21st, 2026

आजाद अध्यापक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन

सिवनी
आजाद अध्यापक संघ सिवनी द्वारा प्रांतीय आव्हान पर नियुक्तिदिनांकसेवरिष्ठता,अनुकम्पानियुक्ति,क्रमोन्नति,पदोन्नति,पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर स्थानीय अम्बेडकर चौक में हड़ताल 13 सितंबर से की जा रही है। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अवनेश ठाकुर ने बताया कि आजाद अध्यापक संघ की हड़ताल को मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल स्थल अंबेडकर चौक पहुंचकर अपना समर्थन पत्र दिया है।समर्थन पत्र देते समय अध्यक्ष जी.एस.बघेल,प्रांतीय सचिव प्रदुम्न चतुर्वेदी,संजय दुबे,आदेश मालवीय,एस. के.बर्वे,सनोडिया बाबू,हिमांशु चौकसे,अमित मिश्रा,अमित मोदी,अवनेश ठाकुर सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

#Association

Source : Agency

पाठको की राय