Thursday, October 22nd, 2026

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, निज सहायक, कार्यालय सहायक, शीघ्रलेखक, वरिष्‍ठ परीक्षण सहायक, सहायक मानचित्रकार एवं फार्मासिस्‍ट संवर्ग के कुल 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गये हैं। कंपनी द्वारा जारी आदेश में 37 सेवानिवृत्त कार्मिक भी शामिल हैं, जिनको 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में कंपनी मुख्‍यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल एवं ग्‍वालियर के अधीन आने वाले वृत्‍त एवं संभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।

 

 

#Madhya Kshetra Vidyut Vitran

Source : Agency

पाठको की राय