Sunday, October 25th, 2026

Maa Tujhe Pranam Yojana 2022: वाघा बार्डर का भ्रमण करने आज जाएंगी 196 लाड़लियां

भोपाल
मध्य प्रदेश की 196 लाड़ली लक्ष्मी सोमवार को वाघा बार्डर के भ्रमण के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी। यह पहला मौका है जब सरकार 'मां तुझे प्रणाम' योजना के तहत लाड़लियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा का भ्रमण करा रही है। वे दादर-अमृतसर एक्सप्रेस से रवाना होंगी। वाघा बार्डर भ्रमण के लिए भोपाल संभाग से 20, इंदौर से 31, ग्वालियर से 15, उज्जैन से 26, नर्मदापुरम से 11, शहडोल से 15, रीवा से 12, चंबल से नौ, सागर से 26 और जबलपुर संभाग से 31 लाड़लियों का चयन हुआ है। ज्ञात हो कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की योजना के तहत 12 हजार 672 युवाओं को अब तक यात्रा कराई गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय