भगवान महावीर जन्मकल्याणक की शुरूआत जियो और जीने दो पखवाड़े से होगी
रायपुर
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की शुरूआत शुभ संदेश जियो और जीने दो से होगी। समिति ने प्रथम बैठक में मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली को मनोनीत किया गया। सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के शुभ संदेश जियो और जीने दो के पथ पर आधारित साधर्मिक भक्ति , पीड़ित मानवता की सेवा , मूक पशु पक्षियों की सेवा के कार्यक्रम विभिन्न जैन संस्थाओं द्वारा किए जाएंगे। उक्ताशय की जानकारी अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व महासचिव मनोज कोठारी ने दी।
अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि 9 मार्च से 23 मार्च तक 15 दिनों में घुमन्तु गाय, बैल, बछड़े, कुत्ते आदि को रोटियां, गुड़ अन्य पौष्टिक आहार का वितरण किया जावेगा। पक्षियों के लिए दाना गर्मी में पीने का पानी, छतों में रखने वाले सकोरे आदि की व्यवस्था की जावेगी। इसके अलावा रोड़ या अन्यत्र घायल पशु पक्षियों की देखभाल में सहभागिता करेंगे। महासचिव मनोज कोठारी व कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने कहा कि सेवा, करुणा, मैत्री आदि भाव ही अहिंसा के रूप हैं। इस 15 दिनों में जैन समाज के अनेक युवा व महिला मण्डलों द्वारा विभिन्न स्थानों में आयोजन किये जावेंगे। मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली ने बताया कि शीघ्र भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति का कार्यालय जैन मंदिर सदर बाजार रायपुर में आरम्भ किया जावेगा।

पाठको की राय