Monday, October 19th, 2026

लिंडे के ऑलराउंड खेल से दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत

डरबन
जॉर्ज लिंडे के ऑलराउंड खेल की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने यहां खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 183 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाई।

चुनौती पूर्ण लक्ष्य के सामने पाकिस्तान के केवल तीन बल्लेबाज कप्तान मोहम्मद रिजवान (74), सैम अयूब (31) और तैयब ताहिर (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लिंडे ने 21 रन देकर चार विकेट लिए।

लिंडे ने इससे पहले 24 गेंद पर 48 रन की तूफानी पारी खेली थी जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनके अलावा डेविड मिलर ने 40 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए।

 

 

#Linde's all-round

Source : Agency

पाठको की राय