Tuesday, October 20th, 2026

LIC IPO को आज ही मिल सकती है सेबी की मंजूरी

  नई दिल्ली

 

LIC IPO: सरकार ने बहुप्रतीक्षित एलआईसी आईपीओ के लिए सोमवार को बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास संशोधित ड्राफ्ट (LIC IPO Draft) जमा करा दिया. यह संशोधित ड्राफ्ट एलआईसी आईपीओ के अनुमानित आकार में की गई कटौती को लेकर है. सरकार से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

ऐसा माना जा रहा है कि बाजार नियामक सेबी एलआईसी आईपीओ के अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) को आज ही मंजूरी दे सकता है. सरकार इसके बाद इसी सप्ताह आईपीओ का रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस भी सेबी के पास जमा करा सकती है. एलआईसी आईपीओ के लॉन्च होने में पहले ही कई महीनों की देरी हो चुकी है. रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine War) समेत कई कारणों से बाजार में पिछले कुछ समय से बिकवाली का दौर चल रहा है. इसी कारण एलआईसी आईपीओ में देरी हो रही है.

 

#LIC IPO

Source : Agency

पाठको की राय