सुलझा जमीन विवाद, नया अंतरराज्यीय बस टर्निमल जल्द खुलेगा
रायपुर
भाठागांव स्थित नया अंतरराज्यीय बस टर्निमल तीन साल से बनकर तैयार है। तीन साल बाद उसके खुलने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है क्योंकि दूधाधारी मठ के 30 एकड़ में बने बस टर्निमल को लेकर जमीन का मामला सुलझ गया है। मठ को इसके बदले 30 एकड़ जमीन अभनपुर के पास पिपरौद गांव में जमीन देने की तैयारी है। जमीन की विवाद होने की वजह से अंतरराज्यीय बस टर्निमल खुल नहीं पा रहा था।
ज्ञात हो कि अंतरराज्यीय बस टर्निमल शुरू होने के बाद पंडरी बस स्टैंड में एक भी गाड़ी नहीं रुकेगी। न ही सिटी बस। इधर, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने जल्द ही बस टर्निमल का लोकार्पण करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि पंडरी बस स्टैंड शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित है। ऐसे में राज्य और दूसरे राज्यों से आने वाले बसों के कारण ट्रैफिक समस्या अधिक रहती है। इन सबको को देखते हुए भाठागांव में 50 करोड़ से अधिक की लागत से नया अंतरराज्यीय बस टर्निमल तैयार किया है। हाल में बस टर्निमल में बसों के आने के लिए लाखों रुपये में एप्रोच रोड बनाया है, जो अभी बनाकर तैयार है। जहां सभी क्षेत्रों के बसें प्रवेश करेंगे और जाने के लिए बस टर्निमल से भाठागांव ओवरब्रिज सड़क से निकलेंगे।
#Land dispute resolved#new interstate

पाठको की राय