जाने अथिया शेट्टी के ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। जब उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तब लोगों ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की थी। यही नहीं उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरों को देखने के बाद आप भी उन्हें नेचुरल ब्यूटी का टैग देना नहीं भूलेंगे। वैसे तो वो पर्दे पर बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आती हैं, लेकिन रियल लाइफ में उतनी ही सिंपल रहती हैं।
बता दें कि 29 वर्षीय एक्ट्रेस की स्किन समय के साथ बेहद ग्लोइंग होती जा रही है। उनके चेहरे पर रेडिएंट ग्लो देखने को मिलता है। अथिया स्किन की देखभाल के लिए कई चीजें करती रहती हैं, हालांकि इस बात का ध्यान रखती हैं कि वो स्किन टाइप के अनुसार हो। वहीं उनके इस ग्लोइंग फेस पर फैंस ही नहीं बल्कि क्रिकेटर के एल राहुल भी मरते हैं।
अगर आप भी उनकी तरह चेहरे पर ग्लो और स्किन को हेल्दी बनाना चाहती हैं तो अथिया के कुछ ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। एक्ट्रेस के इन ब्यूटी टिप्स से पिंपल फ्री, और रिंकल्स फ्री फेस आसानी से पाया जा सकता है।
फेस पर अप्लाई करती हैं ढेर सारी सब्जियां
एक बात सभी सेलेब्स मानते हैं कि खुद को हाइड्रेट करना आपकी स्किन के लिए बेहद जरूरी है। जितना पानी पिएंगे, चेहरा उतना ही बेदाग और निखरा हुआ नजर आएगा। अथिया भी इस रूटीन को फॉलो करती हैं। इसके अलावा अपने चेहरे पर सब्जियों को मैश कर अप्लाई करती हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया कि वो यह तरीका वो बचपन से करती आ रही हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि यह सभी चीजें उनकी त्वचा के लिए बेस्ट इंग्रेडिएंट्स साबित हुए हैं।
इन मेकअप प्रोडक्ट्स के बिना नहीं रह पाती
अथिया बताती हैं कि वो कोशिश करती हैं कम से कम मेकअप अप्लाई किया जाए। हालांकि, उन्हें ब्लश काफी पसंद है, वो इसके बिना रह नहीं पातीं। ब्लश के अलावा मस्कारा, लिप बाम जैसी चीजों को हर वक्त अपने साथ रखती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, एक और चीज है, जो हमेशा उनके पास होती है और वो है लिप बाम। इस एक चीज के बिना वो नहीं रह पातीं। हालांकि, कभी कभार वो लिप टिंट अप्लाई करती हैं।
सुबह उठने के बाद करती हैं ये 3 काम
बीब्यूटीफुल को दिए इंटरव्यू में अथिया ने अपना मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन शेयर किया था। उन्होंने बताया कि वो सुबह उठने के बाद सबसे पहले ढेर सारा पानी पीती हैं। इसके बाद वो अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करती हैं। इसके बाद सन ब्लॉक अप्लाई करती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, आप घर पर हों या फिर बाहर, इसे लगाना बेहद जरूरी है। रियल लाइफ में उन्हें सनब्लॉक काफी पसंद हैं, क्योंकि इसका टेक्स्चर काफी अच्छा है।
अपनी ड्राई स्किन को ऐसे करती हैं हाइड्रेट
अथिया बताती हैं कि उनकी स्किन काफी ड्राई है, इसलिए वो हमेशा कोशिश करती हैं कि समय-समय पर स्किन को हाइड्रेट किया जाए। इसके साथ ही, वो रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल तेल अप्लाई करती हैं। नारियल तेल उनके ब्यूटी रूटीन का मुख्य इंग्रेडिएंट है, जो उनके बालों को भी हेल्दी रखता है। रात में चेहरे पर नारियल तेल लगाने के अलावा वो ढेर सारा पानी भी पीती हैं। यह उनके लिए बेहद जरूरी है।
खूबसूरत दिखने के लिए बैलेंस्ड चीजें खाना है जरूरी
अथिया मानती हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए खुद को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट फॉलो करनी चाहिए। अगर कभी आपको शुगर या फिर कुछ अच्छा खाना खाने का मन है तो खाया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में। कोशिश करें कि हेल्दी खाने को अधिक महत्व दिया जाए। सुंदरता को बनाए रखने के लिए यह बातें बेहद जरूरी हैं।

पाठको की राय