Tuesday, October 20th, 2026

कलयुगी मां-बेटे बने कसाई: मृतक के सिर पर लोहे के पाइप से हमला, नहीं भरा मन; पेट्रोल डालकर लगा दी आग

बिलासपुर.

बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच सौतेली मां और भाईयों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले अजय सिंह ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार चार फरवरी को फदहाखार जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में पड़ा मिला।

थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन घटनास्थल पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के शव को देखा तो उसके सिर में किसी अज्ञात व्यक्ती के द्वारा हथियार चोट पहुंचाने के कारण मृत्यु होने का संभावना लगी। वहीं मृतक की पहचान छुपाने की नियत से शव को जूट के बोरे मे ढक कर आग लगा दी। मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य छुपाने का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस जांच विवेचना के दौरान अज्ञात शव के द्वारा पहने हुए फुलपेन्ट के अंदर कागज में नम्बर लिखा हुआ मिला। जिसे सायबर सेल बिलासपुर से कॉल कर डिटेल ली गई।

वहीं आरोपियों ने अज्ञात शव की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए किसी दूसरी जगह से लाकर फदहाखार जंगल में फेंका था। वहीं शव की पहचान और आरोपी की पतासाजी के लिए सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयु बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाकर चांपा रवाना हो गई। टीम ने तकनीकी आधार पर और मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस पुछताछ में पता चला कि रवि साहू पिता स्व.मोहनलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा का उसके सौतली मां और भाईयों से अक्सर वाद-विवाद होता था। इसी बीच 31 जनवरी 2024 की सुबह लगभग आठ बजे मृतक आवेश में अपने घर में आग लगा दी थी। जिससे घर का काफी सामान जल गया। इस बात को लेकर दोपहर लगभग 2.30 बजे फिर परिवार में वाद-विवाद हुआ। इसके बाद से मृतक घर में और आसपास नही दिखा। पुलिस को सूचना मिलने पर मृतक की सौतली मां और उसके नाबालिग भाईयों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई। जिसमें मृतक रवि के सौतेले नाबालिग भाई 31 जनवरी की दोपहर लगभग तीन बजे मृतक रवि साहू से वाद-विवाद होने पर लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी दोनों नाबालिक भाईयों के द्वारा साक्ष्य छुपाने की कोशिश की। किराये की कार सीजी 11 बीजे 7961 मे कोसमण्दा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के रहने वाले ड्राइवर सुनील यादव की सहायता से शव को लोड कर घटना की रात फदहाखार के जंगल में शव को रखकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अपराध और साक्ष्य पाने के बाद आरोपी हेमलता साहू, सुनिल यादव और मृतक के दो नाबालिग भाई को पुलिस ने पांच फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड में भेज दिया।

 

#mother-son attacked#iron pipe#poured petrol#set him fire.

Source : Agency

पाठको की राय