Friday, October 23rd, 2026

माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगढ़ में होगी ज्योति कलश स्थापना

जगदलपुर
 शहर के मध्य में स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगढ़ में ज्योति कलश समिति की बैठक सोमवार को रखी गई। बैठक में इस वर्ष शारदेय नवरात्र में ज्योति कलश स्थापना के संबंध में एवं मंदिरो के जीर्णाेधार में की जा रही कार्य की विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान इस वर्ष ज्योति कलश घृत-1651, तेल-701 रुपए प्रस्ताव पारित किया गया। 20 सितम्बर से दंतेश्वरी मंदिर में ज्योति कलश रसीद काटना प्रारंभ किया गया एवं आॅनलाईन के माध्यम से उपलब्ध है। कोविड-19 के मापदण्डो का अनिवार्यत: पालन करते हुए ज्योति कलश की स्थापना की जावेगी। बैठक में समिति के सदस्य श्री मदन दुबे, श्रीनिवास मिश्र, श्री विजय भारत, श्री वाय.एन.पाण्डे, श्री राजीव नारंग, श्री अशोक अरोरा, श्री कैलाश राठी, श्री दास एवं प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी (रा) श्री जी.आर.मरकाम, तहसीलदार जगदलपुर श्री पुष्पराज पात्र, पीडब्ल्यूडी विभाग के उपयंत्री श्री सेम्बेकर एवं राजस्व निरीक्षक श्री सतीश मिश्रा की उपस्थिति थे।

 

#Jyoti Kalash

Source : Agency

पाठको की राय