Thursday, October 22nd, 2026

लोकसभा में जदयू ने उतारा प्रत्याशी तो भाजपा के दिग्गज नेता ओम प्रकाश यादव निर्दलीय लड़ेंगे, बिगड़ा खेल

सीवान/पटना.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार दौरे पर हैं। सीवान में उनका कार्यक्रम था। उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ मीटिंग भी की। लोकसभा चुनाव को लेकर कई तरह के चर्चा हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई तरह के दिशा-निर्देश दिए। मीटिंग खत्म होने के बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। दिवंगत बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन के खिलाफ खड़े होने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव फिर से चर्चा आ गए।

उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ ही फिर मोर्चा खोल दिया। ओम प्रकाश यादव ने एलान किया है कि अगर इस पर मुझे टिकट नहीं देती है तो मैं पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा, भले ही पार्टी मुझे निकाल दे। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि सीवान सीट अगर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कोटे में गई तो हर हाल में उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मीडिया के जरिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सवाल किया कि आखिर क्यों बाहरी लोगों को सीवान लाकर थोप दिया जाता है। पार्टी मुझे कारण बताएगी कि मुझे क्यों टिकट नहीं मिलना चाहिए? क्या मेरी पकड़ कमजोर हो गई है? या कोई कारण तो बताएगी? अबकी बार अगर टिकट कटा तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि 2019 में जदयू के साथ गठबंधन की वजह से मुझे टिकट नही मिला। तब भी मैने ईमानदारी पूर्वक साथ दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष के बयान को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है।

राजनाथ सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग की
बता दें कि लोकसभा 2024 के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि चुनाव को लेकर ही उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग की। इसमें पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव भी शामिल थे। इधर, मीटिंग से निकले नेताओं ने कहा कि चुनाव में जनसंपर्क करने का आदेश मिला है। 

 

#Game spoiled for Lok Sabha#JDU fielded candidate veteran#BJP leader Om Prakash Yadav#contest as independent.

Source : Agency

पाठको की राय