Jashpur: सीएम ने नोनी रक्षा रथ को किया रवाना, मितान हेल्पलाइन की शुरुआत, पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
जशपुर.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला, सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए। इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला, सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए। इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
#CM launches#polio campaign#Noni Raksha Rath#launches Mitan helpline

पाठको की राय