Monday, October 19th, 2026

तीन मूर्तियों का घर के मंदिर में होना है बहुत जरूरी, बढ़ता है मान-सम्मान

हिंदू धर्म में पूजा पाठ के लिए हम अपने मंदिर में बहुत से देवी-देवता की मूर्ति रखते हैं. लेकिन इन मूर्ति को रखने के साथ इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है कि मूर्ति को कैसे रखें और किस दिशा में रखें.

मंदिर में मूर्ति नियम का पालन और दिशा नियम का पालन करना बहुत जरूरी है. इस बातों का खास ख्याल रखा जाता है.

घर में मंदिर में बैठी हुईं लक्ष्मी जी की मूर्ति होनी चाहिए. शुक्रवार को कमल पुष्प अर्पित करें. गणेश जी के दाहिने तरफ लक्ष्मी जी की मूर्ति रखें.

कुबेर देवता को धन का देवता कहा जाता है. कुबेर देव की मूर्ति का मुख उत्तर दिशा (North Direction) की तरफ रखें. साथ ही आपका मंदिर उत्तर पूर्व दिशा (North-East Direction) की तरफ हो तो आपके ऊपर भी धन की वर्षा होगी.

गणेश जी के आशीर्वाद से सभी काम सफल होते हैं. गणेश जी प्रथम पूज्य हैं. इसीलिए मंदिर में गणेश जी की मूर्ति जरूर रखें.

अगर ये तीन देवी-देवताओं की मूर्ति आपके मंदिर में हैं तो समझें आपका पूरा परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत करेगा.

 

Source : Agency

पाठको की राय