Thursday, October 22nd, 2026

World cup में टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बने ईशान किशन!

मुंबई

ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ वर्ल्ड कप के पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के महज 2 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे. कप्तान रोहित शर्मा (0) और ईशान किशन (0) दोनों ही ओपनर तो अपना खाता खोलने में भी असफल रहे. इसके बाद आए श्रेयस अय्यर (0) भी तू चल मैं आया वाली तर्ज पर आउट हो गए. टीम इंडिया का टॉप इंडिया पूरी तरह से बिखर गया था. ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ टीम इंडिया एक समय महज 2 रन पर तीन विकेट गवां चुकी थी.

वो तो भला हुआ कि विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97 नॉट आउट) का, जो उन्होंने टीम इंडिया की डूबती हुई बचा ली. चूंकि शुभमन गिल पहले मैच में डेंगू होने की वजह से नहीं खेल पाए थे. ऐसे में ईशान किशन को एक बार फिर ओपन‍िंग करने का मौका मिला. ईशान किशन के पास मौका था कि शुभमन की जगह धाकड़ बल्लेबाजी करते, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए.

ईशान किशन बेहद गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर म‍िशेल स्टार्क की गेंद पर स्ल‍िप में आउट हो गए. ऐसे में वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में वो फ्लॉप रहे. ईशान किशन का हाल‍िया प्रदर्शन बेहद औसत रहा है. उन्होंने पिछली 10 में से 7 पारियों में बल्लेबाजी की, इस दौरान सिर्फ एक फिफ्टी (82 रन) लगा पाए हैं.


वैसे ऑस्ट्रेलि‍या के ख‍िलाफ इस साल 4 वनडे में ईशान किशन फ्लॉप रहे हैं, उन्होंने इन पारियों में महज 52 रन बनाए थे. वहीं ईशान किशन के वनडे रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्हेांने 26 मैचों की 23 पार‍ियों में 42.19 के एवरेज और 102.30 के स्ट्राइक रेट से 886 रन बनाए हैं.

भारतीय टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल

8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (भारतीय टीम 6 विकेट से जीती)
11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, दिल्ली
14 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर vs श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

 

#शुभमन गिल

Source : Agency

पाठको की राय