Sunday, October 25th, 2026

अमृत सागर तालाब के संरक्षण, संवर्धन, उन्नयन एवं प्रबंधन के लिये अंतर्विभागीय समिति गठित

 भोपाल

राज्य शासन द्वारा अमृत सागर तालाब रतलाम मध्यप्रदेश के संरक्षण, सवंर्धन, उन्नयन एवं समेकित प्रबंधन परियोजना की समीक्षा किये जाने हेतु अंतर्विभागीय समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग को अध्यक्ष, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, आयुक्त संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, आयुक्त नगर पालिका निगम रतलाम को सदस्य के रूप में तथा कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल को संयोजक नामांकित किया गया है।

 

#अमृत सागर तालाब के संरक्षण

Source : Agency

पाठको की राय