Thursday, October 22nd, 2026

नरदहा में सूचना शिविर, विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर
जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले में आरंग विकासखंड के ग्राम नरदहा में सूचना शिविर सह विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास कार्याे की जानकारी दी गई।

फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी,गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल पुलियों, सड़कों का विकास, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, पोषण पुनर्वास केंद्र, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना,कोविड प्रोटोकॉल, टीकाकरण, मुख्यमंत्री, मंत्री गणों का भ्रमण लोकार्पण शिलान्यास, सभा, भवन, सड़कों का निर्माण एवं जिले के अन्य विकास कार्याे, मत्स्य पालन, धान खरीदी,राजीव गांधी किसान न्याय योजना,समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों, लाभान्वित किसानों आदि की आकर्षक फोटो लगाई गई । फोटो प्रदर्शनी को पंचायत प्रतिनिधियों, सहित अनेक ग्रामीणों ने अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की।

 

Source : Agency

पाठको की राय