Thursday, October 22nd, 2026

T20 World Cupमें भारत-PAK में होगी भिड़त ,दोनों टीमें एक ही ग्रुप में

दुबई
 भारत और पाकिस्तान की टीम इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में सुपर-12 में एक ही ग्रुप में शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए ग्रुप की घोषणा की। टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में कराया जाएगा।

राउंड-1 में आठ टीमें होंगी जिसमें ऑटोमेटिक क्वालीफायर्स श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। ये टीमें उन छह टीमों के खिलाफ खेलेंगी जिन्होंने क्वालीफाईंग इवेंट के जरिए इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है।

आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में जबकि ओमान, पीएनजी, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश ग्रुप बी में होंगे।

कब हुई थी आखिरी टक्कर?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 16 जून 2019 को आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) के दौरान हुआ था. मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) में खेले गए इस वनडे मैच का फैसला डकवर्थ-लुईस नियम के तहत किया गया. जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से करारी शिकस्त दी थी.

 

#भारत-PAK

Source : Agency

पाठको की राय