Thursday, October 22nd, 2026

IndAus ECTA समझौते से 10 लाख रोजगार पैदा होंगे

नई दिल्ली
 केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में हुए बीच में हुए व्यापार समझौते को लेकर एक बड़ी बात कही। दरअसल, आज इंडिय-ऑस्ट्रेलिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट्स (IndAus ECTA) पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलियन टूरिज्म और इन्वेस्टर मिनिस्टर Dan Tehan के बीच साइन हुआ। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए। इस समझौते को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच साइन किए गए व्यापार समझौते से भारत में आने वाले 4-5 सालों में करीब 10 लाख रोजगार पैदा हो सकता है।


इन क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार

समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद एक प्रेस कोन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह एक दशक में एक बड़े विकसित देश के साथ भारत का पहला समझौता है।” अगले चार से पांच साल। सेवाओं में भी हमने द्विपक्षीय संबंधों के दायरे का विस्तार किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कई क्षेत्रों में सेवाओं और सेवाओं तक पहुंच की पेशकश की है। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले सालों में भारतीय शेफ और योग प्रशिक्षकों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे।”
युवाओं को मिलेगा पोस्ट स्टडी वर्क वीजा

गोयल के कहे मुताबिक ऑस्ट्रेलिया जाने वाले युवा लड़कों और लड़कियों के लिए पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा भी इस समझौते का हिस्सा हैं।’ एक लाख से अधिक भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं और पढ़ रहे हैं। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्क और हॉलिडे वीजा व्यवस्था पर विचार किया जा रहा हैं। दो से चार साल के बीच का पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा उपलब्ध होगा। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा की फिलहाल भारतीय व्यापार में 27 USD दर्ज की जा रही है जो आने वाले समय में दोगुना होकर 45-50 USD तक पहुँच सकता है।

 

#IndAus ECTA

Source : Agency

पाठको की राय