Thursday, October 22nd, 2026

खाटूवाले श्याम प्रभु का फागुन महोत्सव का शुभारंभ


राजनांदगांव

आज सुबह 10:30 बजे खाटूधाम उदयाचल प्रांगण में श्याम प्रभु के दुग्धाभिषेक हुआ, लंबी कतार में लगकर सैकड़ों भक्त माता - बहनों एवम बंधुओं ने लगभग 125 किलो दूध से अभिषेक करके अपनी श्रद्धा व्यक्त की। अभिषेक के दौरान ही श्याम नाम की मेंहदी लगाने माताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 200 माता - बहनों, बंधुओं, युवाओं ने हाथो में मेंहदी लगवाकर खुशी जाहिर की। इसी के साथ दोपहर को निकलने वाली निशान यात्रा के लिए निशान की तैयारी में अनेक माताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

 

Source : Agency

पाठको की राय