Saturday, October 24th, 2026

बिहार-सीवान में ट्रेनी आईएएस की स्कार्पियो ने बच्ची को रौंदा, तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

सीवान.

सीवान से पटना की ओर जा रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। स्कॉर्पियो की गति इतनी तेज़ थी कि मासूम बच्ची लगभग पांच सौ मीटर दूर जा गिरी। उक्त गाड़ी पर सीवान जिले की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी बैठी हुई थीं। शायद यही कारण है कि स्कॉर्पियो का चालक अपनी गाड़ी को हवा में उड़ाते हुए पटना ले जा रहा था।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि ज़िला प्रशासन सीवान की गाड़ी में सवार 2022 बैच की ट्रेनी प्रशिक्षु आईएएस नेहा कुमारी की गाड़ी से 8 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई।

प्रशिक्षु आईएएस को थाने लेकर चली गई पुलिस
स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मदेव राय ने बताया कि सीवान से पटना जाने के दौरान छपरा के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामु टोला गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियों गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। इधर, अवतार नगर थाना की पुलिस प्रशिक्षु आईएएस नेहा कुमारी और स्कॉर्पियो गाड़ी को थाने लेकर चली गईं। इसके बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला है। बच्ची की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा पोस्टमार्टम भेज दिया।

 

#Bihar-Siwan#trainee IAS#Scorpio trampled girl

Source : Agency

पाठको की राय