Thursday, October 22nd, 2026

कोटवार प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी : सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया

भोपाल

कोटवार गाँव में जनता और प्रशासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह बात सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कही। मंत्री डॉ. भदौरिया नीलम पार्क में मध्यप्रदेश कोटवार चौकीदार के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि कोटवार की गाँव में महत्वपूर्ण भूमिका है। राजस्व, पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के कार्य में कोटवार सहयोग करते हैं। मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि कोटवार संघ के माँग-पत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें पूरा करने का अनुरोध करेंगे। महासम्मेलन में संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ. भदौरिया को मांग-पत्र सौंप कर उन्हें पूरा करने का अनुरोध किया।

 

 

#Important link between

Source : Agency

पाठको की राय