Monday, October 19th, 2026

SBI ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी सूचना! बैकिंग सर्विसेस को चालू रखने के लिए तुरंत करें ये काम

नई दिल्ली

अगर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, एसबीआई ने अपने ग्राहकों से एक अपील की है। बैंक के मुताबिक किसी भी असुविधा से बचने या निर्बाध बैंकिंग सेवाओं (Banking services) का आनंद लेने के लिए पैन और आधार की लिंकिंग (Aadhaar PAN Linking) जरूरी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को अपने ग्राहकों को आगाह करते हुए कहा है कि भविष्य में किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने पैन को आधार से जोड़ने लें।

SBI ने किया ट्वीट
ट्वीट के जरिए एसबीआई ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है, "हम अपने ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने और निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेने के लिए अपने पैन को आधार से जोड़ने की सलाह देते हैं। बैंक ने कहा कि ग्राहक समय पर पैन और आधार को लिंक करवा लें जिससे वो किसी भी असुविधा से बच सकेंगे।" 

 

#sbi

Source : Agency

पाठको की राय