Thursday, October 22nd, 2026

अवैध खाद भंडारण :7 प्रकरणों मे जप्ति एवं राजसात करने की कार्रवाई

राजनांदगांव
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले में पिछले दिनों कृषि विभाग द्वारा प्रस्तुत छुरिया, अम्बागढ़ चौकी तथा छुईखदान विकासखंड के कृषि केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध खाद भंडारण के 7 प्रकरणों पर आर्डर पारित कर जप्ति एवं राजसात करने की कार्रवाई करने की गई।

गौरतलब है कि छुरिया विकासखंड स्थित कृषि केन्द्र में आकस्मिक निरीक्षण करने पर 70 बोरी यूरिया उर्वरक अवैध रूप से भंडारित पाया गया। जिस पर कार्रवाई कर राजसात किया गया। इसी प्रकार विकासखंड अम्बागढ़़ चौकी में कृषि केन्द्रों का निरीक्षण करने पर 61 बैग यूरिया, डीएपी 6 बैग, एमओपी 4 बैग, संगल सुपर फास्फेट 15 बैग और छुईखदान विकासखंड के कृषि सेवा केन्द्र में एसएसपी 59 बैग, 20:20:0 उर्वरक 13 बैग, एमओपी 11 बैग बिना उर्वरक अनुज्ञप्ति के भंडारण करना पाया गया। अवैध भंडारण उर्वरक पर राजसात की कार्रवाई की गई।

 

#Illegal

Source : Agency

पाठको की राय