Thursday, October 22nd, 2026

आईआईटी कानपुर: तीन साल में 55 गुना हुए इंक्यूबेटर

कानपुर
आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर ने रिकॉर्ड बना दिया है। सिर्फ तीन साल में न सिर्फ इंक्यूबेटर की संख्या पांच गुना बढ़ गई, बल्कि रेवन्यू भी 21 गुना अधिक जनरेट हुआ है। वर्ष 2018 में जहां आईआईटी के सेंटर में सिर्फ 22 इंक्यूबेटर थे, वहीं 2021 में यह संख्या बढ़कर 108 तक पहुंच गई है। यही नहीं, 50 से अधिक इंक्यूबेटर के उत्पाद भी बाजार में आ गए हैं, जिसका प्रयोग आमजन कर रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का सेंटर इनोवेटिव आइडिया को स्टार्टअप में विकसित करने के लिए न सिर्फ मेंटर की भूमिका निभाता है बल्कि फंड के साथ लैब संबंधी सभी जरूरतों को भी पूरा कराता है। नतीजा, दिखने लगा है। संस्थान से स्टार्टअप निरंतर बाजार तक पहुंच रहे हैं। आईआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक संस्थान के 14 स्टार्टअप को एक करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर पहुंच गया है। वहीं, पांच से अधिक स्टार्टअप ने 25 करोड़ रुपये से अधिक का रेवन्यू जनरेट किया है। संस्थान के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी, तब से आइडिया को स्टार्टअप और उसे कंपनी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
 

 

#IIT Kanpur

Source : Agency

पाठको की राय