Thursday, October 22nd, 2026

यदि दस साल पहले बना है आधार कार्ड तो जल्द करायें अपडेट, वरना हो सकती है परेशानी

रायपुर

यदि आपका आधार कार्ड दस साल पहले बना है तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करा ले। अन्यथा सरकारी योजनाओ व सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई के साथ दूसरी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। भारत के यूनिक पहचान प्राधिकरण ने पिछले दस वर्षों के दौरान अपडेट नहीं हुए आधार डॉक्यूमेंट -आधार कार्ड को अपडेट कराने अपील कार्ड धारकों से की है। आधार नंबर व्यक्ति के पहचान के रूप में जारी पहचान पत्र है। आधार नंबर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं व् सेवाओं का लाभ लिया जा रहा है। इन योजना और सेवाओं का लाभ निरंतर जारी रखने आधार डॉक्यूमेंट के डाटा को अपडेट रखना चाहिए। इससे आधार प्रमाणीकरण सत्यापन में किसी तरह कि परेशानी ना हो। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने ऐसे लोगों जिन्होंने 10 वर्ष पहले आधार डॉक्यूमेंट बनवाया था, लेकिन इसके बाद कभी अपडेट नहीं कराया है, उन्हें आधार अपडेट कराने की अपील की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय