Thursday, October 22nd, 2026

गृह मंत्री ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

दुर्ग
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिला चिकित्सालय दुर्ग पहुंचकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रहे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने यहां बच्चों को दो बूंद ड्राप पिलाकर अपना आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि पोलियो बच्चों के लिए बहुत ही घातक बीमारी है। इसकी चपेट में आने से बच्चे का संपूर्ण जीवन नष्ट हो जाता है। पोलियो से बचाने के लिए विश्व के साथ ही भारत में भी अभियान चलाया जा रहा है। पोलियो ड्राप पिलाकर हम इस बीमारी को दूर भगा सकते हैं ।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। इस अवसर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सीएमएचओ डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ आरके देवांगन, जीवनदीप समिति से दिलीप ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।

 

#Home Minister

Source : Agency

पाठको की राय