Sunday, October 25th, 2026

रोहतास-बिहार में चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवान की लू से गई जान, आसमान से बरस रही आग

रोहतास.

मौसम विभाग ने पहले ही से राज्य में हीट वेव अलर्ट जारी रखा है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में रोहतास में एक होमगार्ड जवान की लू लगने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान मोतिहारी जिले के ठाका थाना अंतर्गत गौडरी निवासी मोहम्मद शमीउल्लाह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में सासाराम नगर थाना के एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान शमीउल्लाह की मौत लू लगने से हो गई। एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को अचानक शमीउल्लाह की तबीयत बिगड़ी। आननफानन में उन्हें सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मोतिहारी से वह लोकसभा चुनाव के लिए रोहतास आये थे।

मौसम विभाग ने हीट वेव के लिए किया था अलर्ट
भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी कर रखा था। गोपालगंज, नालंदा, मधुबनी, बक्सर और  पूर्वी चंपारण में हीट वेव की आशंका जाहिर किया था। साथ ही नालंदा, दरभंगा, पटना और रोहतास जिलों में हॉट नाइट की घोषणा की गई थी। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे बिहार के लिए हेलो अलर्ट जारी किया है।

अब बिहार में रेमल की चेतावनी
अब मौसम विभाग ने रेमल चक्रवात की चेतावनी दी है, जिसमें मौसम विभाग के अनुसार कई बिहार से इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही    130 से 140 किलोमीटर की रफ़्तार से हवा चलने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग ने सतर्क रहने के लिए कहा है। रेमल चक्रवात से प्रभावित होने वाले सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिले हैं।

 

#Home Guard died#heat wave#Rohtas-Bihar

Source : Agency

पाठको की राय