Thursday, October 22nd, 2026

अल्पसंख्यकों का दमन किया है; US की मुस्लिम महिला सांसद ने PM मोदी पर उगला जहर, बहिष्कार का ऐलान

वाशिंगटन

अमेरिकी कांग्रेस की महिला सांसद इल्हान अब्दुल्लाही उमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का बहिष्कार किया है। उन्होंने ट्वीट कर धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन करने वाला नेता करार दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन किया है। हिंसक हिंदू राष्ट्रवादी समूहों को गले लगाया है। उनकी सरकार ने पत्रकारों और मानवाधिकार की पैरवी करने वाले कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है। मैं मोदी के भाषण में शामिल नहीं होऊंगी।'

इसके अलावा उन्होंने विरोध प्रदर्शन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात भी कही है। उन्होंने लिखा, 'मैं पीएम मोदी के दमन और हिंसा के रिकॉर्ड पर चर्चा करने के लिए मानवाधिकार समूहों के साथ एक ब्रीफिंग करूंगी।' इल्हान उमर 2019 से मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में काम कर रही हैं। उमर का जन्म सोमालिया में हुआ था। वह एक शरणार्थी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने जून 2016 में पहली बार अमेरिका कांग्रेस को संबोधित किया था। ऐसा करने वाले वह एकमात्र भारतीय नेता हैं। वहीं, दुनिया में ऐसे चौथे नेता होंगे।

 

 

#PM मोदी पर उगला जहर

Source : Agency

पाठको की राय