Friday, October 23rd, 2026

हरिद्वार कुंभ: अव्यवस्थाओं से नाराज साधुओं मेला अफसर को पीटा

हरिद्वार
कुंभ मेले के पहले ही दिन इंतजामों की कमान संभाल रहे दूसरे नंबर के अफसर पर एक अखाड़े के कुछ साधुओं ने हमला कर दिया। अफसर को बचाने आए उनके गार्ड की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। घायल गार्ड को अस्पताल ले जाना पड़ा। अफसर के चेहरे पर चोट है और उन्हें अखाड़े से आईजी संजय गुंज्याल ने खुद जाकर निकाला। हालांकि इस मामले में देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।  बिजली इंतजामों का जायजा लेने गए थे: बैरागी कैंप में बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायतें साधु कई दिन से कर रहे थे। गुरुवार शाम अपर मेलाधिकारी बिजली व्यवस्था को जांचने बैरागी कैंप पहुंचे। अपर मेलाधिकारी के पहुंचते ही एक अखाड़े के साधुओं ने उन्हें अव्यवस्थाओं को लेकर कोसना शुरू कर दिया। अपर मेलाधिकारी समझाने लगे तो साधुओं ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा। अपर मेलाधिकारी जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठे, कुछ साधुओं ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचना शुरू कर दिया। उनके सुरक्षा गार्ड ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोप है कि, साधुओं ने गार्ड को पीट दिया। बेहोश गार्ड को अस्पताल ले जाना पड़ा।

सूचना पर दौड़े अफसर: घटना की जानकारी मिलने पर मेला आईजी संजय गुंज्याल, एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी और एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस फोर्स के साथ बैरागी कैंप पहुंचे। आईजी संजय गुंज्याल ने स्वयं अपनी गाड़ी में पहले अपर मेलाधिकारी को बैरागी कैंप से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने बैरागी संन्यासियों के श्रीमहंतों के साथ बंद कमरे में बैठक की।  

 

 

#Haridwar Kumbh

Source : Agency

पाठको की राय