Thursday, October 22nd, 2026

हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा के चेहरे का उड़ा रंग, तो रोहित शर्मा की बीवी रितिका खुशी से उछल पड़ीं

 नई दिल्ली
 
Indian Premier League 2022 का अभी तक का सबसे रोमांचक मुकाबला शुक्रवार को Mumbai Indians  और Gujarat Titans के बीच देखने को मिला। प्वॉइंट्स टेबल की टॉप की टीम गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में नौ रन चाहिए थे, लेकिन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज डैनियल सैम्स ने ऐसा होने नहीं दिया। मुंबई इंडियंस ने पांच रनों से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के लिए अब मैच के रिजल्ट से उनके टूर्नामेंट के सफर पर कोई असर नहीं पड़ना है, लेकिन यह जीत कितनी उनके लिए खास थी, इसका अंदाजा आप कप्तान रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन को देखकर लगा सकते हैं। मैदान पर सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं स्टेडियम में मौजूद मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों की पत्नियों ने भी इस जीत का खूब लुत्फ उठाया, वहीं गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों की पत्नियों को तो जैसे रिजल्ट पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा और रोहित शर्मा की बीवी रितिका का रिऐक्शन खूब वायरल हो रहा है।
 
इस टूर्नामेंट में गुजरात टाइटन्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अभी तक जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और कई करीबी मैच अपने नाम भी किए हैं, ऐसे में सबको उम्मीद थी कि जीत के लिए जरूरी नौ रन तो गुजरात टाइटन्स की टीम बना ही लेगी।

 

#हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा

Source : Agency

पाठको की राय