Friday, October 23rd, 2026

कप्तान एमएस धोनी की चाल में ऐसे फंसे हार्दिक पांड्या, वीडियो में देखें कैसे बुना था जाल

नई दिल्ली

आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं, क्योंकि वे 10वीं बार फाइनल खेलने जा रहे हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि वे मैदान पर जिस तरह के बदलाव करते हैं, उसका नतीजा उन्हें जल्द ही मिल जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 में जब एमएस धोनी ने एक फील्डर को इधर से उधर किया और तुरंत ही इसका नतीजा भी देखने को मिला।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने बनाए 172 रनों को डिफेंड कर रही थी। इसी दौरान गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे और टीम अच्छी स्थिति में लग रही थी। धोनी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या को ऑन साइड से ऑफ साइड में प्लेस किया। उसी गेंद पर नतीजा ये रहा कि हार्दिक पांड्या महेश तीक्षणा की गेंद को रविंद्र जडेजा के हाथ में मार बैठे।  

जडेजा को ही एमएस धोनी ने प्वाइंट और थर्ड मैन के बीच में 30 गज के दायरे से ढाई-तीन फीट आगे रखा। हार्दिक पांड्या ने कट मारने की कोशिश की और वे 7 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह धोनी की इस चाल में हार्दिक पांड्या फंस गए। धोनी की टीम ने भी मैच में वापसी की, क्योंकि पावरप्ले में दो विकेट मिलने से सामने वाली टीम दबाव में आ जाती है और यहां ऐसा ही हुआ।

 

 

#कप्तान एमएस धोनी

Source : Agency

पाठको की राय