Tuesday, October 20th, 2026

नयनतारा का है 39वां हैप्पी बर्थडे, कभी शादीशुदा एक्टर संग करने जा रही थीं शादी

 

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा 18 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया है। ये फोर्ब्स इनंडिया की 100 सेलिब्रिटी वाली लिस्ट में भी फीचर हो चुकी हैं। हाल ही में इनको आपने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में भी एक्शन करते हुए देखा था। आज हम आपको इनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें बताएंगे।

कर्नाटक में जन्मीं नयनतारा का पहले नाम डायना मरियम कुरियन था। वह एक मलयाली क्रिश्चियन हैं। 2011 में इनका स्टेज नेम ही ऑफिशियल हो गया।
नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। यह एक रोल के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

शादीशुदा प्रभु देवा संग अफेयर
नयनतारा और प्रभुदेवा का अफेयर जगजाहिर है। कोरियोग्राफर और एक्टर प्रभु देवा की रामलता से शादी हो चुकी थी, उसके बाद नयनतारा संग उनका एक्सट्रामैरिटल अफेयर चला था। लेकिन जब रामलता को मालूम हुआ तो उन्होंने इस रिश्ते के खिलाफ आवाज उठाई और पति को धमकी दी कि अगर एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा तो वो भूख हड़ताल करेंगी।

प्रभुदेवा की पत्नी को नयनतारा ने दिए थे 3 करोड़ रुपये
नयनतारा ने प्रभुदेवा की पत्नी से शादी करने की परमिशन मांगी थी। उसके बदले में उन्होंने उनकी पत्नी को 3 करोड़ रुपये के अलावा कुछ सोने के सिक्के और 85 लाख का नेकलेस गिफ्ट किया था। हालांकि लता ने पति को वापस पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटाखटाया था।

नयनतारा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी
नयनतारा की नेट वर्थ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 में करीब 200 करोड़ रुपये है।इनके पास हैदराबाद, चेन्नई और केरल में कई रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज हैं। जबकि उनका मायका केरल में है। एक्ट्रेस के पास हैदराबाद के बंजारा हिल्स के पॉश इलाके में दो और प्रॉपर्टीज भी हैं, जिनकी कीमत 15 करोड़ बताई जाती है। चेन्नई में उनके आलीशान घरों की कीमत 100 करोड़ से अधिक बताई जाती है।

नयनतारा को शादी के 4 महीने बाद ही जुड़वा बच्चे हुए थे। ये सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में आए थे। जन्मदिन के मौके पर उनका चेहरा रिवील किया था।नयनतारा ने 9 जून 2022 को विग्नेश शिवान से शादी की थी। वह लाल जोड़े में खूब जच रही थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, नयनतारा उन चुनिंदा साउथ सेलेब्स में से एक हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है, जो मुख्य रूप से उनके निजी इस्तेमाल के लिए है। वह और उनके पति विग्नेश अक्सर चेन्नई-हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई-कोच्चि यात्राओं और छुट्टियों में भी अपने निजी जेट से यात्रा करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय