Wednesday, October 21st, 2026

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार देश सहित पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है। आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन जानने के लिए उनसे संबंधित किताबों का गहन अध्ययन करना चाहिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय