Tuesday, October 20th, 2026

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे हरिद्वार , हरकी पैड़ी पर की पूजा-अर्चना, गंगा आरती में हुए शामिल

हरिद्वार.
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हरकी पौड़ी पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही गंगा आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें गंगा पूजन का अवसर मिला है।

राज्यपाल के हरकी पौड़ी पहुंचने पर श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज झा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, प्रचार सचिव शैलेश मोहन ने अंगवस्त्र और गंगाजलि आदि भेंट कर स्वागत किया।  इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

#Governor Gurmeet Singh

Source : Agency

पाठको की राय