Friday, October 23rd, 2026

नरसिंहपुर-करेली के बीच अप लाइन पर मालगाड़ी का डिब्बा पलटा, कई ट्रेनें प्रभावित

नर्मदापुरम

जबलपुर मंडल के नरसिंहपुर-करेली के बीच अप लाइन पर मालगाड़ी का गार्ड डिब्बा पटरी से उतरकर पलट गया। इससे जबलपुर से इटारसी जाने वाले अप लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह बंद हो गया। घटना शनिवार रात करीब 11.38 बजे किमी नंबर 905/1-2 की है। मालगाड़ी के गार्ड सुरक्षित हैं। रेल यातायात बंद होने के बाद रेलवे के तमाम ऑफिसर मौके पर पहुंचे। डिब्बे को पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया गया।

रेल यातायात बंद होने से कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए। कटनी, दमोह, भोपाल के रास्ते इटारसी भेजा जा रहा है। वंदे भारत, ओवर नाइट, नर्मदा एक्सप्रेस, गोदाम एक्सप्रेस को नरसिंहपुर, जबलपुर, श्रीधाम स्टेशन समेत अन्य स्टेशन पर रोका गया। गार्ड डिब्बा पटरी से कैसे उतरा? इसकी अधिकृत वजह रेलवे द्वारा नहीं बताई गई। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक ट्रैक गड़बड़ी की वजह से डिब्बा पलटा है।

कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं कुछ को रिशेड्यूल किया जा रहा है। डाउन लाइन से रेल यातायात चालू है। डाउन ट्रैक से गोदाम एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, ओवरनाइट, वंदे भारत एक्सप्रेस व जनशताब्दी को निकाला जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय