Sunday, October 25th, 2026

चलित पशु चिकित्सा वाहन से घर पहुँचकर पशुओं का नि:शुल्क उपचार होगा : मंत्री मीना सिंह

चलित पशु चिकित्सा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

भोपाल

चलित पशु चिकित्सा वाहन का मुख्य उद्देश्य, पशुओं का उपचार, टीकाकरण, गर्भांधान कराना, जिले के प्रत्येक जनपद के लिए चलित पशु चिकित्सा वाहनों की सौगात राज्य सरकार द्वारा दी गई है, जिनमें जिला मुख्यालय उमरिया एवं पाली के लिए एक-एक एवं जनपद पंचायत मानपुर एवं करकेली के लिए 2-2 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनजातीय कार्यमंत्री सुमीना सिंह ने जिले के प्रत्येक जनपदों में रवाना किया। मंत्री सुमीना सिंह ने कहा कि पशुओं के उपचार के लिए प्रदेश सरकार पशुपालकों को हर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है, अभी तक डॉक्टर की टीम घर पहुँच कर पशुओं का उपचार करते थे, परंतु अब पशुओं के उपचार के लिए चलित पशु वाहन अस्पताल के रूप में घर-घर पहुँच कर पशुओं का इलाज करेगा। पशुओं के उपचार के साथ टीकाकरण,कृत्रिम गर्भांधान भी कराया जायेगा। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय